लखनऊ / योगी सरकार के 3 साल पर कांग्रेस ने जारी किया आरोप पत्र, कहा- यूपी में हर घंटे 2 नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर हैं

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। गुरुवार को कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र आरोप पत्र पेश किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी का किसान आज खून के आंसू रो रहा है। एक तरफ जहां किसान रोज आत्महत्या कर रहा है वहीं दूसरी ओर पिछले तीन साल में सरकार छुट्टा जानवरों को लेकर कोई नीति नहीं बना पायी।


कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र जारी कर यह आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि ओलावृष्टि में सरकार की अल्प मदद से किसानों को लाभ नहीं मिला। 3 साल में छुट्टा जानवरों के लिए कोई नीति नहीं बनाई जा सकी। फसल की लागत के सापेक्ष दाम नहीं तय किये जा सके। गेंहू, सरसो, चना का समर्थन मूल्य लागत से भी कम तय किया गया।


अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है। यूपी में हर घंटे 2 नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। 40 लाख से अधिक नौजवानों के बेरोजगार होने की बात सरकार ने मानी है। उत्तर प्रदेश में भर्तियों में बड़े स्तर पर धांधली जारी है। लाखों पद खाली होने के बावजूद भर्ती नहीं की जा सकी है। परीक्षाओं में धांधली के चलते बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला।



Popular posts
सीएए का विरोध / कोरोनावायरस के चलते प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची पुलिस; धक्का-मुक्की में 3 महिलाएं हुईं बेहोश, तनाव व्याप्त, फोर्स तैनात
कोरोनावायरस का डर / नवरात्र में नहीं खुलेगा विन्ध्यवासिनी मंदिर, 20 मार्च को मंगला आरती के बाद अनिश्चितकाल के लिए कपाट बंद होंगे
अयोध्या / अस्थाई मंदिर में विराजमान होने पर फलहार करेंगे रामलला; समाजसेवी दान देगा तेलंगाना के 34 जिलों के नाम चांदी की ईंटें
राजगढ़ कलेक्टर: गृह मंत्री ने कहा कानून अपना काम करेगा, ASI को पीटने वाला वीडियो सामने आया